{"_id":"5e3f097b8ebc3ee61b2d427b","slug":"hathras-both-sons-who-killed-father-sent-to-jail-sikandhra-rahu-news-ali2261770109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पिता को मारने वाले दोनों बेटों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पिता को मारने वाले दोनों बेटों को भेजा जेल
विज्ञापन
हाथरस: पिता की हत्या के आरोपी दोनों पुत्रों को जेल भेजती कोतवाली पुलिस।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
पिता को मारने वाले दोनों बेटों को भेजा जेल
फंटी से पीट-पीटकर उतार दिया था पिता को मौत के घाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। पैसे नहीं देने पर एल्यूमीनियम की फंटी से पिता को पीट-पीट कर मारने के आरोपी दोनों पुत्रों को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया।
बता दें कि नगर के मोहल्ला गढ़ी बुद्धू खां निवासी राजपाल पुत्र छोटेलाल को गुरुवार की रात को उसके दो पुत्र बंटू और राजेश ने उस समय एल्यूमीनियम की फंटी से पीटकर घायल कर दिया, जबकि उसने उन्हें पैसे देने से इंकार कर दिया। पिटाई से घायल राजपाल को रात में ही सीएचसी ले जाया गया, जहां उसका इलाज नहीं हो सका। शुक्रवार की सुबह उसको सीएचसी ले जाया गया।
उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई रहीश पुत्र छोटेलाल ने रात में ही मृतक के पुत्रों के खिलाफ एनसीआर दर्ज करा दी थी। मृत्यु के पश्चात एनसीआर को धारा 304 में तरमीम कर दिया गया। शनिवार को दोनों हत्या आरोपी बेटों को पुलिस ने जेल भेज दिया।