फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bolero trampled four students returning from tuition, one in critical condition

हाथरस : बोलेरो ने ट्यूशन पढ़कर लौट रहे चार छात्रों को रौंदा, एक की हालत गंभीर

Fri, 01 Jan 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Bolero trampled four students returning from tuition, one in critical condition
सड़क दुर्घटना में घायल हुए छात्र। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

घने कोहरे में दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। क्षेत्र के गांव गरीबा के पुल के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने ट्यूशन पढ़कर बाइक और साइकिल पर सवार होकर लौट रहे चार छात्रों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में चारों छात्र घायल हो गए। चारों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां से एक छात्र को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। इधर, दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस भी पहुंच गई। इस मामले में कोतवाली में भी तहरीर दी गई है।

गांव बरामई खेड़ा निवासी गौरव पुत्र जगदीश, सुनील पुत्र हरिप्रसाद, करन सिंह पुत्र तालेवर और कमल सिंह पुत्र पूरन सिंह शुक्रवार की सुबह करीब पौने सात बजे गांव ढकरई से ट्यूशन पढ़कर अपने गांव लौट रहे थे। तभी बरामई की तरफ से तेजी से आई एक बोलेरो गाड़ी ने गरीबा पुल के पास इन छात्रों को टक्कर मार दी, जिससे चारों छात्र घायल हो गए। चारों का उपचार सीएचसी पर कराया गया है। अभिभावकों ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed