{"_id":"625daffec63fe01f6734c98b","slug":"hathras-bleeded-by-beating-the-young-man-who-came-to-pacify-the-dispute-hathras-news-ali289566495","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विवाद शांत कराने आए युवक को पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विवाद शांत कराने आए युवक को पीटकर किया लहूलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
रोडवेज बस स्टैंड पर दुकानदार के साथ अभद्रता कर रहे दो युवकों को रोकना कलवारी निवासी व्यक्ति को भारी पड़ गया। उसके साथ गैलेक्सी होटल के निकट दो आरोपियों ने जमकर मारपीट की। जिससे वह लहूलुहान हो गया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार जिला अस्पताल में कराया। तहरीर के आधार पर मामले को दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
कोतवाली सदर इलाके के गांव कलवारी निवासी नीरज शर्मा रविवार की देर रात को अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच रोडवेज बस स्टैंड से दुकान से सामान लेने के लिए वह रुके। वहां पर दो व्यक्ति नशे की हालत में दुकानदार से विवाद कर रहे थे।
नीरज ने विवाद को शांत करने के लिए कहा तो दोनों उसके साथ अभद्रता करने लगे। आरोप कि नीरज जैसे ही गैलेक्सी होटल के समीप पेट्रोल पंप के पास पहुंचा दोनों व्यक्ति उसके पीछे से आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
जिससे उसका सिर फट गया। यहां पर नीरज लहूलुहान हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।