फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP will program on completion of four years of government

हाथरस : सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा करेगी कार्यक्रम

Wed, 17 Mar 2021 11:26 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP will program on completion of four years of government
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश की योगी सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा जिले में जश्न मनाएगी। इस उपलक्ष्य में गांव-गांव कार्यक्रमों का आयोजन कर पंचायत चुनाव के लिए जमीन मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए पदाधिकारियों को आलाकमान से इन कार्यक्रमों का विवरण भी सौंप दिया गया है। अब पदाधिकारी इस पर अमल करने की तैयारी में जुट गए हैं।
उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले के भाजपाइयों का पूरा ध्यान इन-दिनों ग्रामीण अंचल में जमीन मजबूत करने पर है। इस उपलक्ष्य में भाजपाइयों द्वारा प्रत्येक जिला पंचायत वार्ड के प्रत्याशी के पक्ष में बड़ी सभा की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि 19 मार्च को सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। 20 मार्च को जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में में कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

21 मार्च को ब्लॉक स्तर पर किसानों के साथ संवाद और गोष्ठी का आयोजन होगा। 22 मार्च को प्रत्येक जिला पंचायत वार्ड में युवाओं द्वारा सेवा कार्य से संबंधित कार्यक्रम किए जाएंगे। 23 मार्च को प्रत्येक मंडल पर महिलाओं के लिए कार्यक्रम होंगे। इनमें पोषाहार, आशा, आगनबाड़ी कार्यकर्ता के कामों से संबंधित कार्यक्रम प्रमुख हैं। सरकार की योजना के बारे में महिलाओं को अधिक से अधिक जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। 24 मार्च को प्रवासी श्रमिकों के लिए कार्यक्रम होगा। 25 व 26 मार्च को कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर सरकार की उपलब्धियों का साहित्य लोगाें को वितरित करेंगे और उपलब्धियों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed