{"_id":"612fc72d8ebc3e7a0f56a639","slug":"hathras-bjp-will-make-inroads-among-the-people-with-the-help-of-enlightened-class-hathras-news-ali272093935","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रबुद्ध वर्ग के सहारे लोगों में पैठ बनाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रबुद्ध वर्ग के सहारे लोगों में पैठ बनाएगी भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने के साथ भाजपा अब अधिक से अधिक लोगों को अपने पक्ष में जोड़ने की कोशिश में जुट गई है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध जन सम्मेलन के जरिये पार्टी सरकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी। पांच, 12 और 15 सितंबर को सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके संयोजक और सह संयोजक भी तय किए जा चुके हैं। कोविड प्रोटोकॉल के साथ सम्मेलनों के लिए समय अवधि भी तय की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा आला कमान की प्रत्येक विधानसभा सीट पर सीधी निगाह है। अब कार्यक्रमों के जरिये लोगों को सरकार की उपलब्धियां और नीतियां बताई जाएंगी। प्रबुद्ध सम्मेलन में अधिवक्ता, डॉक्टर और शिक्षकों से संपर्क कर उन्हें पार्टी की नीतियों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सहभागी बनाया जाएगा।
मंच का संचालन विधानसभा क्षेत्र के संयोजक द्वारा किया जाएगा। सम्मेलन में मंच पर भाजपा के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि रहेंगे। संयोजक द्वारा पिछली सरकार के कुशासन व योगी सरकार के सुशासन की तुलना की जाएगी। वॉलिंटियर्स द्वारा सरकार के चार साल के कार्यकाल से संबधित पुस्तकों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
सम्मेलन के लिए संयोजक, सह संयोजक तय
हाथरस। हाथरस विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन पांच सितंबर को आगरा रोड स्थित सौभाग्य फार्म में सुबह 11 बजे से होगा। इसका संयोजक रामवीर सिंह भैयाजी और सह संयोजक विष्णु बघेल को बनाया गया है। सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन का आयोजन 12 सितंबर को मुरलीधाम निकट पुराना लक्ष्मी टॉकीज पर होगा। इसका संयोजक विपिन लाल पुंढीर व सह संयोजक कृष्णा यादव को बनाया गया है। सादाबाद विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन अग्रसेन सेवा सदन में 15 सितंबर को होगा। संयोजक राजेंद्र चौधरी और अंकुश गौड़ को बनाया गया है। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध सम्मेलनों का आयोजन होगा। इसके लिए संयोजक व सह संयोजक के अलावा स्थान भी तय कर दिए गए हैं। सम्मेलन में अधिवक्ता, डॉक्टर व अन्य प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को शामिल किया जाएगा। संवाद