फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP rebel Viveksheel filled the independent form

हाथरस : भाजपा के बागी विवेकशील ने भरा निर्दलीय पर्चा

Tue, 01 Feb 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP rebel Viveksheel filled the independent form
नामांकन पर्चा दाखिल करने जाते भाजपा के बागी विवेकशील राघव। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कर्मयोग सेवा संघ के संस्थापक और भाजपा नेता विवेकशील राघव टिकट नहीं मिलने से बागी हो गए हैं। सोमवार को विवेकशील ने पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।
भाजपा से टिकट मांग रहे राघव का कहना है कि वर्तमान विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने विकास के नाम पर जनता के साथ धोखा किया है। विवेक का मानना है कि पार्टी से टिकट मांगने वालों दर्जनों प्रत्याशियों में उनका दावा सबसे ज्यादा सशक्त था।
विज्ञापन

उनकी लोकप्रियता को दरकिनार कर राना को टिकट दे दिया गया। राघव का कहना है कि पूरा प्रदेश भाजपा की योगी सरकार को चाहता है। यहां की जनता के मन में भी यही हसरत है लेकिन गलत टिकट देने के कारण पार्टी की छवि धूमिल हुई है। वे पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed