{"_id":"6307bf2647568a55a815cf58","slug":"hathras-bjp-members-distributed-sweets-after-bhupendra-chaudhary-became-the-state-president-hathras-news-ali298908767","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : भूपेंद्र चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : भूपेंद्र चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई
विज्ञापन
हाथरस : भूपेंद्र चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सराफा चौराहे पर मिष्ठान वितरित करते उ
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एमएलसी भूपेंद्र चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जिले के भाजपाइयों ने हर्ष जताते हुए मिठाई वितरित की है। भाजपाइयों ने कहा है कि चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी और मजबूत होगी। उल्लेखनीय है कि भूपेंद्र चौधरी को भाजपा ने प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया है। चौधरी काफी समय तक इस जिले के प्रभारी मंत्री भी रहे हैं।
भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा है कि चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी और मजबूत होगी। पार्टी आलाकमान ने एक कर्मठ नेता को पार्टी की प्रदेश की बागडोर सौंपी है। शरद माहेश्वरी ने कहा कि भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भाजपा और आगे बढ़ेगी।
वरिष्ठ भाजपा नेता राम कुमार माहेश्वरी, नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष रमेश राजपूत, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, मुकेश सोनी, राजेंद्र चौहान, बाला शर्मा, दिलीप चौधरी, अमन पराशर, राजकुमारी चौहान महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया नारंग, हरीश सेंगर, डांबेस चक,यतेंद्र वार्ष्णेय, माधव सिंह, अमित राघव, दिनेश ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
इधर, व्यापारी नेता अरुण माहेश्वरी के नेतृत्व में भी सराफा बाजार चौराहे पर मिठाई बांटी गई। इस मौके पर पवन वार्ष्णेय, रमनमूर्ति शर्मा, मनोज, अशोक जैन, बलवीर वर्मा, पल्लव कुमार, पंकज अरोरा आदि मौजूद थे। संवाद