{"_id":"61312a888ebc3ee2141b52c0","slug":"hathras-bjp-is-hatching-a-conspiracy-workers-should-be-careful-with-them-sikandhra-rahu-news-ali272182828","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाई रच रहे साजिश, कार्यकर्ता इनसे सावधान रहकर करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाई रच रहे साजिश, कार्यकर्ता इनसे सावधान रहकर करें काम
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
पूर्व सपा जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी ने कासगंज रोड स्थित कार्यालय पर सपाइयों की बैठक ली। इसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हार साफ नजर आ रही है, इसलिए वे बूथों पर जाकर षड्यंत्र रच रहे हैं। हर कार्यकर्ता को इनसे सावधान रह कर इनकी हर चाल को नाकाम करनी है।
सोलंकी ने कहा कि भाजपा अब बौखला कर गलत कार्यों पर उतर आई है। ये लोग मतदाता सूची में हेराफेरी कराने के चक्कर में है। चुनाव में बूथ और मतदाता सूची का बहुत महत्व होता है। हमें चाहिए कि हम बूथ के साथ-साथ मतदाता सूची की गड़बड़ियों को भी रोकें।
किसान आज पूरी तरह से सपा के पक्ष में हैं। बैठक में मनीपाल बघेल, अजीत यादव, अरबाज खान, अजय यादव, श्याम कुमार, विकास, अनूप यादव, देवेंद्र शर्मा, किसान नेता निशांत चौहान, सपा लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष रोहिताश्व यादव, हेमवीर सिंह, जितेंद्र चौधरी, नागेश यादव, संतोष सिंह, मनवीर चौधरी, राहुल पहलवान, शारिक खान आदि थे।