{"_id":"61c0ce03e495a945ac16e9c9","slug":"hathras-bjp-gathered-to-welcome-jan-vishwas-yatra-sikandhra-rahu-news-ali2810865198","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जनविश्वास यात्रा के स्वागत में उमड़े भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जनविश्वास यात्रा के स्वागत में उमड़े भाजपाई
विज्ञापन
हाथरस : पंत चौराहे पर यात्रा का स्वागत करते भाजपाई। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा सोमवार को अलीगढ़ से चलकर अतरौली छर्रा होती हुई सिकंदराराऊ सीमा के ग्राम गोपी पर शाम पांच बजे पहुंची। यात्रा अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से रात्रि 9 बजे सिकंदराराऊ कस्बे में पहुंची। यात्रा का कई जगहों पर जोशीला स्वागत किया गया। यात्रा में मंत्री उदय प्रताप सिंह और संदीप सिंह, हाथरस सांसद राजवीर सिंह दिलेर, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया जनविश्वास रथ पर सवार थे।
विधायक वीरेंद्र सिंह राना, हाथरस विधायक हरीशंकर माहौर, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य सहित बड़ी संख्या में भाजपाई गांव गोपी पर यात्रा की अगवानी के लिए पहुंच गए। यात्रा के लेट होने और भीषण ठंड होने के कारण भाजपाई गोपी से पहले एक होटल पर जमा गए। काफी भाजपाई गांव गोपी में भी मौजूद थे। यात्रा के पहुंचते ही भाजपाइयों ने नारेबाजी के बीच यात्रा की अगवानी की। गांव गोपी में पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद कस्बे के जीटी रोड स्थित तरुण वैली पर सुरेंद्र सिंह पुंढीर के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा पंत चौराहे पर पहुंची। यहां समाजसेवी युवा भाजपा नेता उदय पुंढीर ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के साथ गाड़ियों का लंबा काफिला था और काफी लोग थे। हजारों की तादात में भाजपाई यात्रा का स्वागत करने के लिए सिकंदराराऊ चौराहे पर एकत्रित हो गए। यात्रा के स्वागत के लिए भाजपाइयों ने काफी समय पूर्व तैयारियां प्रारंभ कर दी थी।
यात्रा के स्वागत के लिए अलीगढ़ जीटी रोड पर जगह-जगह लोगों ने होर्डिंग्स और बैनर आदि लगाकर यात्रा का स्वागत करने का प्रबंध किया। गांव गोपी पर यात्रा के स्वागत के लिए विधायक वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नरेंद्र सिंह चौहान, व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, युवा हर्षवर्धन सिंह, जयपाल सिंह चौहान सुनील पांडेय, विकास वार्ष्णेय, हाथरस नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, मुकेश चौहान, देवेंद्र राघव, जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान, लक्ष्मण सिंह सेंगर, विपिन चौहान, सुबोध गुप्ता, योगेश परमार अगसौली मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य सोमेश यादव, लोकेश जादौन, चंद्रवीर सिंह चौहान, मुकेश चौहान, देवेंद्र राघव, पुष्पेंद्र पुंढीर, भोला भैया, भूरा पहलवान, रूपेश उपाध्याय, विवेकशील राघव, रामवीर सिंह परमार, दीपक उपाध्याय, ललित शर्मा, मोहित शर्मा, मदन फौजी, कैलाश पचौरी, विमल प्रधान, चिरागवीर उपाध्याय, रानू पंडित, आशीष दीक्षित, रेशमपाल सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, नीरज वैश्य, अजय प्रताप सिंह, सुनील शर्मा, पुष्पेंद्र, दिनेश अग्रवाल, नरेश पुंढीर, डॉ. सुनील, शिवकुमार, अजय कुमार, सोनू पुंढीर, शिवराज सिंह, नत्थू शर्मा, कृष्णमुरारी शर्मा, राजू शर्मा, राजेश कुमार आदि अनेक लोग शामिल थे।
विज्ञापन
महिलाओं में आरती त्रिवेदी, सुशीला चौहान, राधा गुप्ता, मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, नीलम महेश्वरी, मीना माहेश्वरी, चंद्रप्रभा माहेश्वरी, संतोष पौरुष, कमलेश कुशवाहा, मीना कुशवाहा, राजेश देवी, बृजमोहन गुप्ता, ओमवती कुशवाहा आदि थीं। पंत चौराहे पर उदय पुंढीर ने बड़ी माला पहनाकर इन नेताओं का स्वागत किया। स्वयं सीओ सुरेंद्र सिंह और कोतवाल अशोक सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे।