{"_id":"61f2ebd7c5616358cf104029","slug":"hathras-bjp-candidates-anjula-and-virendra-filed-nomination-hathras-news-ali283944189","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : भाजपा प्रत्याशी अंजुला व वीरेंद्र ने दाखिल किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : भाजपा प्रत्याशी अंजुला व वीरेंद्र ने दाखिल किया नामांकन
विज्ञापन
हाथरस : समर्थकों के साथ नामांकन करने जातीं भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर व वीरेंद्र सिंह राना। सा?
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में तीसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर नामांकन के दूसरे दिन दो विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं नामांकन दाखिल करने वालों के साथ दो-दो समर्थक ही नामांकन कक्ष तक पहुंच सके। प्रत्याशियों के वाहनों को 200 मीटर की परिधि के बाहर ही रोक दिया गया।
तीसरे चरण में 20 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नामांकन के लिए प्रशासन की ओर से एडीएम वित्त राज्स्व न्यायालय कक्ष, एडीएम न्यायिक न्यायालय कक्ष व चकबंदी न्यायालय कक्ष को नामांकन कक्ष बनाया गया है। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से नामांकन कक्ष तक बैरिकेडिंग लगाई गई हैं।
इसी बैरिकेडिंग के जरिये प्रत्याशियों व नामांकन लेने वालों ने प्रवेश किया। प्रवेश से पहले सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद पुलिस बल के जवानों ने सभी प्रमाणपत्रों की जांच कर अंदर प्रवेश किया। बृहस्पतिवार को हाथरस विधानसभा क्षेत्र से अंजुला माहौर ने नामांकन दाखिल किया। प्रस्तावक के रुप में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा मौजूद रहे। सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र से वीरेंद्र सिंह राणा ने नामांकन दाखिल किया। वीरेंद्र सिंह राणा के प्रस्तावक के रुप में ओजवीर सिंह मौजूद रहे। संवाद