फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP announced the names of five major block candidates out of seven

हाथरस : भाजपा ने सात में से पांच ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम किए घोषित

Wed, 07 Jul 2021 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP announced the names of five major block candidates out of seven
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के तर्ज पर भाजपा ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी के चलते भाजपा ने जिले के सात में से पांच ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। एक रणनीति के तहत भाजपा ने दो ब्लॉकों पर उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।
भाजपा की स्थानीय कोर कमेटी ने सिकंदराराऊ, हसायन व मुरसान से एक-एक नाम हाईकमान को भेजा था। वहीं, हाथरस ब्लॉक से दो, सासनी से तीन नाम भेजे थे। पार्टी ने अपनी रणनीति के तहत सादाबाद और सहपऊ में उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। पार्टी वहां दो निर्दलीय प्रत्याशियों का अघोषित रूप से समर्थन कर रही है।
विज्ञापन

पार्टी ने सासनी से विधायक सदर हरीशंकर माहौर की पुत्रवधू प्रतिभा कमल माहौर, हाथरस से रुखसाना रानी, मुरसान से पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई रामेश्वर उपाध्याय, सिकंदराराऊ से अजय प्रताप सिंह और हसायन से धर्मेंद्र प्रताप सिंह पीलू को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि पांचों ब्लॉकों पर हाईकमान ने उम्मीदवार घोषित किए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद की बेटी का भी गया था नाम, प्रत्याशी बनी विधायक की पुत्रवधू
हाथरस। भाजपा ने सासनी ब्लॉक से विधायक हरीशंकर माहौर की पुत्रवधू प्रतिभा कमल को उम्मीदवार बनाया है। यहां से सांसद राजवीर सिंह दिलेर की बेटी डॉ. पूर्णिमा का नाम भी कोर कमेटी ने हाईकमान को भेजा था लेकिन सांसद की पुत्री की बजाय विधायक की पुत्रवधू को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में राजनीतिक हलकों में इसकी भी खासी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed