फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP and union officials paid tribute to the prince

हाथरस : भाजपाइयों व संघ पदाधिकारियों ने राजकुमार को दी श्रद्धांजलि

Fri, 20 May 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP and union officials paid tribute to the prince
हाथरस : गांव बिसाना में तैनात पुलिस बल। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता की पुलिस हिरासत में मौत के बाद गांव में अभी तक तनाव भरी खामोशी छाई हुई है और पुलिस बल तैनात है। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। राजकुमार की मौत पर गांव बिसाना में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें संघ और भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात्रि में चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना में दो पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई थी। पुलिस ने इस मामले में राजकुमार को हिरासत में लिया था। राजकुमार धर्म जागरण मंच के मुरसान खंड के संयोजक थे। पुलिस उन्हें थाना चंदपा ले आई थी। परिजनों का आरोप था कि राजकुमार की थाने में जमकर पिटाई की गई। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सोमवार की रात्रि में पुलिस चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर आई, लेकिन वहां चिकित्सक के कहने के बाद भी उसे भर्ती नहीं कराया गया। इसके बाद मंगलवार की सुबह चार बजे पुलिस उसे फिर थाने से जिला अस्पताल लेकर पहुंची। फिर उसे वापस थाना चंदपा ले आई।
विज्ञापन

तदुपरांत फिर सुबह साढ़े छह बजे उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में कोतवाली निरीक्षक चंदपा, एक दरोगा, अन्य पुलिसकर्मियों व पांच नामजदों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। गांव बिसाना में सोमवार को हुई मारपीट, पथराव और फायरिंग के भी दोनो पक्षों ने मुकदमे दर्ज कराए थे। इस मामले में एसपी ने कोतवाली निरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। घटना के बाद से ही गांव में तनावपूर्ण खामोशी है। दूसरा पक्ष फरार है। शुक्रवार को भी गांव में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार की मौत पर गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें आरएसएस के जिला प्रचारक धर्मेंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान, पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर परमार, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, हरीशंकर राना भूरा पहलवान, जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, जिला मंत्री प्रभात पचौरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भीकम सिंह चौहान, नीरज सिसौदिया, अनिल सिसौदिया, विपिन लवानिया, मनोज अग्निहोत्री, रजत अग्रवाल, शैलेंद्र गौड़, ओमवीर, शरद तिवारी, रवि जोशी, रामवीर सिंह, रामकुमार, प्रबल प्रताप, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे। इन लोगों ने राजकुमार के परिजनों के आंसू पोंछे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। संवाद

पीड़ित परिवार को सीएम से मिलवाने ले जाएंगे जिलाध्यक्ष
हाथरस। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री को एक पत्र ईमेल के माध्यम से भेजा है। इसमें राजकुमार चौहान के निधन पर उनके परिवार को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता मुहैया कराने और परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दिलवाने की मांग की गई है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही गई है। उन्होंने बताया कि वह राजकुमार के परिजनों को मुख्यमंत्री से मिलवाने ले जाएंगे। इसके लिए उन्होंने सीएम से समय मांगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed