फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bitiya's father opened account in Bank of Baroda, process completed at home

हाथरस: बैंक ऑफ बड़ौदा में बिटिया के पिता ने खुलवाया खाता, घर पर ही पूरी हुई प्रक्रिया

Sun, 08 Nov 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bitiya's father opened account in Bank of Baroda, process completed at home
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिटिया के पिता ने शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा में नया खाता खोल दिया। उनके एक रिश्तेदार बैंक ऑफ बड़ौदा में हैं। वह शनिवार को उनके घर पर ही स्थानीय शाखा के बैंक कर्मियों को लेकर आ गए और वहां खाता खुलवाने की सभी औपचारिकताएं पूरी कराईं। बिटिया के पिता का कहना है कि राहुल गांधी ने उन्हें जो 10 लाख रुपये का चेक दिया है, उसे वह इसी खाते में लगाएंगे।
बिटिया की मौत के बाद उसके परिवार वालों को सांत्वना देने के लिए कई राजनेता उसके गांव में पहुंचे थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आर्थिक मदद दी थी। राहुल गांधी ने परिजनों को 10 लाख रुपये का चेक भी सौंपा था। हालांकि बिटिया के परिजन काफी दिनों तक इस बात पर चुप्पी साधे रहे थे कि यह चेक कितने रुपये का है।
विज्ञापन

उनका यही कहना था कि अभी भी चेक लिफाफे में बंद है। बिटिया के पिता केे समधी एक बैंक में कार्यरत बताए जाते हैं। वह कुछ बैंक कर्मियों को लेकर बिटिया के घर पर पहुंचे और वहां बिटिया के पिता का नया खाता खुलवाया। बिटिया के पिता ने बताया कि राहुल गांधी जो ने चेक दिया था, उसको वह इस खाते में जमा कराएंगे। राहुल गांधी ने बिटिया के परिवार वालों को दस लाख रुपये का चेक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed