{"_id":"6232159b5bc15652305c0fc0","slug":"hathras-bike-riders-beat-roadways-bus-driver-sikandhra-rahu-news-ali2871982185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बाइक सवारों ने रोडवेज बस चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बाइक सवारों ने रोडवेज बस चालक को पीटा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
नगर के अलीगढ़ जीटी रोड पर सोमवार की रात बाइक सवार युवक ने रोडवेज बस चालक की पिटाई कर दी। दोनों में आधा घंटे तक नोकझोंक व धक्कामुक्की होती रही। मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच बचाव कर सुलह समझौता करवाया।
अलीगढ़ की तरफ से रोडवेेज बस एटा की तरफ जा रही थी। मिश्री होटल पर पहुंचते ही पीछे से बाइक सवार आए तथा बस को ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक सवारों ने बताया कि पीछे से ओवरटेक करते समय बस चालक ने इतनी लापरवाही दिखाई कि उनकी बाइक पलटते-पलटते बची।
सवारों ने बस चालक को पीटना शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में बस चालक के माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। प्रकरण को लेकर कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद