{"_id":"5fef6a268ebc3e3e7f0669d8","slug":"hathras-bike-rider-dies-in-accident-hathras-news-ali2526186123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दुर्घटना में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चंदपा थाना क्षेत्र में आगरा रोड पर मैक्स गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला भूरा निवासी शिवकुमार (25 वर्ष) पुत्र धर्मवीर सिंह जब किसी आवश्यक कार्य से आगरा जा रहा था तो आगरा की ओर से आ रही मैक्स गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम गृह पर परिजन भी आ गए और वहां कोहराम मच गया।