{"_id":"6144e3028ebc3eb7343a3c9c","slug":"hathras-bike-rider-dies-due-to-vehicle-collision-hathras-news-ali2734641115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के तालाब चौराहे पर किसी वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल को लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए।
अलीगढ़ रोड स्थित गांव तमना गढ़ी निवासी पिंकेश (22 वर्ष) पुत्र जय सिंह बृहस्पतिवार की देर रात को तालाब चौराहे पर गया था। यहां किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। लहूूलुहान हालत में पिंकेश को लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। इतने में ही युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद