फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bike hit three youths, one died

हाथरस : तीन युवकों को बाइक ने टक्कर मारी, एक की मौत

Sat, 04 Jun 2022 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Bike hit three youths, one died
हाथरस : दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार को मथुरा-बरेली राजमार्ग स्थित गांव मोहनपुर की पुलिया के निकट सड़क किनारे खडे़ होकर बातचीत कर रहे तीन युवकों में एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया। एक युवक की रास्ते में मौत हो गई। मृत युवक के पिता ने इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली में दी तहरीर में गांव गोपी थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ ने करनपाल सिंह ने कहा है कि उनका पुत्र अजय कुमार हाथरस जाने की कहकर घर से आया था। गांव सूआ मोहनपुरा से पहले पुलिया पर गांव के ही रमाकांत उर्फ पप्पू पुत्र महावीर, लोकेश पुत्र जगवेंद्र सिंह बाइक से आ रहे थे। यह तीनों पुलिया के पास बाइक रोककर बातचीत कर रहे थे। तभी हाथरस की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी 85एटी-0060 के अज्ञात चालक ने इनको टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में उनके पुत्र अजय, रमाकांत उर्फ पप्पू व लोकेश घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने डायल 112पीआरवी व डायल 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों की सहायता से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदराराऊ भेज दिया। हालत गंभीर पर उनके पुत्र अजय को चिकित्सक ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उपचार के लिए ले जाते समय 25 वर्षीय अजय की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह व सलेमपुर चौकी प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर से तीन युवक घायल हो गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed