{"_id":"5e2c85d28ebc3e4b166c3e20","slug":"hathras-bicycle-rider-dies-in-vehicle-collision-sasni-news-ali225023345","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
भगवान सहाय का फाइल फोटो।
- फोटो : SASNI
वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
सासनी-इगलास रोड पर हुआ हादसा, परिवार में कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी (हाथरस)। सासनी-इगलास रोड पर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे पेट्रोल पंप के निकट किसी वाहन ने एक साइकिल सवार को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और परिजन भी मौके पर आ गए। परिजन घायल को आनन-फानन उपचार के लिए आगरा ले गए। उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
जनपद अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ के गांव केलनपुर निवासी भगवान सहाय (58 वर्ष) पुत्र दुर्गपाल करीब डेढ़ दशक से कस्बा के शिक्षक नगर में निवास कर रहे थे। सासनी-इगलास रोड पर नगला गढ़ू चौराहे पर परचून की दुकान चलाते थे। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे भगवान सहाय साइकिल से दुकान खोलने के लिए नगला गढ़ू चौराहे पर जा रहे थे। बताते हैं कि सामने से आ रहे किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिससे उनकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और भगवान सहाय बुरी तरह घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस एवं परिजन भी मौके पर आ गए। परिजन घायल को लेकर उपचार के लिए आगरा गए। बताते हैं कि उपचार के दौरान घायल भगवान सहाय की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पैतृक गांव में मृतक का अंतिम संस्कार किया है।