फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BEd second year examination will be held at two nodal centers

हाथरस : दो नोडल केंद्रों पर होगी बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा

Sat, 09 Oct 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: BEd second year examination will be held at two nodal centers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

11 अक्तूबर से शहर के दो डिग्री कॉलेजों में बने नोडल परीक्षा केंद्रों पर बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा शुरू होगी। इन दोनों केंद्रों पर जिले के 25 डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा बागला डिग्री कॉलेज और सरस्वती डिग्री कॉलेज को बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए नोडल परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 11 अक्तूबर से परीक्षा शुरू होकर पांच दिन तक चलेगी। जिसमें जिले के 25 कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल होंगे। बागला डिग्री कॉलेज में बने परीक्षा केंद्रों पर 20 कॉलेजों के 1219 और सरस्वती डिग्री कॉलेज में पांच कॉलेजों के 408 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

बागला कॉलेजों को इनके लिए बनाया गया परीक्षा केंद्र
बागला डिग्री कॉलेज हाथरस, श्रीमती लोंगश्री देवी डिग्री कॉलेज नगला आल, श्रीकृष्ण योगीराज डिग्री कॉलेज जुलाहपुर सिकंदराराऊ, केजीएन पीजी कॉलेज मानिकपुर, श्रीमती भूदेवी खुशालीराम डिग्री कॉलेज हसायन, आरपी कन्या डिग्री कॉलेज बुढाइच, अंजू प्रियंका डिग्री कॉलेज सासनी, श्री एसएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज मानिकपुर, श्री गुमानी सिंह डिग्री कॉलेज डाबर अगसौली, आरपीएम डिग्री कॉलेज कोटा रोड हाथरस, जगन्नाथ प्रसाद डिग्री कॉलेज कोटा, श्रीमती मिथलेश शर्मा डिग्री कॉलेज कोटा, एलसीकेडी डिग्री कॉलेज हाथरस, आनंदी देवी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन सिकंदराराऊ, श्रीमती जनधारा देवी डिग्री कॉलेज हसायन, बौहरे प्रेमसिंह कॉलेज गढ़ी इच्छा सादाबाद, चौधरी गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज मानिकपुर, एसएसडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज मढापिथू, बीडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन अगसौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती डिग्री कॉलेज में इनका है परीक्षा केंद्र
केआई इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन मानिकपुर, शाकुंतलम कॉलेज फॉर टीचर एजुकेशन सलेमपुर, माया इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग मेंडू रोड सोखना, मां गंगा कॉलेज ऑफ एजुकेशन हसायन रोड पुरदिलनगर, आरएआई टीचर ट्रेनिंग कॉलेज सिकंदराराऊ।

बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए दो नोडल केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें बागला डिग्री कॉलेज और सरस्वती डिग्री कॉलेज के नाम शामिल हैं। हमारे कॉलेज में 20 कॉलेजों के विद्यार्थी बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में शामिल होंगे।
मेजर राजकमल दीक्षित, प्राचार्य बागला डिग्री कॉलेज हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed