{"_id":"611ff5748ebc3e79db62bb62","slug":"hathras-badra-rained-in-sawan-relief-from-heat-hathras-news-ali271147472","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सावन में झूमकर बरसे बदरा, गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सावन में झूमकर बरसे बदरा, गर्मी से राहत
विज्ञापन
हाथरस : मोहनगंज में बारिश के बाद हुआ जलभराव। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रक्षाबंधन से दो दिन पहले शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन बारिश के चलते शहर के तमाम इलाकों में जलभराव हो गया। शहर से देहात तक बिजली लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण दोपहर से शाम तक बिजली गुल रही।
शुक्रवार सुबह से तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर में करीब बारह बजे रिमझिम बारिश की शुरुआत हुई। उसके बाद जमकर कई घंटे तक बारिश हुई। बारिश के चलते शहर के नवलनगर, नवीपुर, लाला का नगला, आवास विकास, श्रीनगर, आशीर्वाद गार्डन सहित शहर के तमाम इलाकों व सरकारी कार्यालयों को जाने वाले रास्ते पर जलभराव हो गया। वहीं शहर के ओढपुरा, नवीपुर, मुरसान गेट, वाटरवर्क्स आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हो गए।
इस कारण दोपहर से शाम तक बिजली गुल रही। देहात के महौ, सलेमपुर, नगला रति, मुरसान, चंदपा आदि सबस्टेशनों की लाइनों में ब्रेक डाउन के चलते शाम तक बत्ती गुल रही। कर्मी लाइनों में फॉल्ट को तलाशते हुए आपूर्ति को सुचारू करने की कवायद में जुटे हुए थे। बारिश होने से अन्नदाता के चेहरे भी खुशी से खिले हुए नजर आए। शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। संवाद