फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bablu and Jolly won the race competition

हाथरस : बबलू और जौली ने मारी दौड़ प्रतियोगिता में बाजी

Tue, 28 Dec 2021 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Bablu and Jolly won the race competition
खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाती लड़कियां। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के बैनर तले अगसौली चौराहा पर विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पहलवान रामेश्वर यादव ने सबसे पहले मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
पहलवान रामेश्वर यादव ने कहा कि युवाओं के उत्साहवर्धन को ऐसे आयोजन जरूरी है। युवाओं को आपसी भेदभाव भुलाकर खेल की भावना से खेलना चाहिए। 800 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें बबलू ने प्रथम, जगनेश ने द्वितीय और राहुल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की महिला वर्ग की दौड़ में जौली कुशवाहा ने प्रथम, कुमारी गीता ने द्वितीय और कुमारी मंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अतिथियों को सिकंदराराऊ के स्वयंसेवक रोहित कुमार एवं अंजुल कुमार ने नेहरू युवा केंद्र का प्रतीक चिह्न और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। विजयी प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाणपत्र दिए गए। रेफरी की भूमिका रवेंद्र, प्रकाश, संतोष एवं रमेश ने अदा की। बबलू, जगनेश, राहुल, गीता, मंजू, जौली, आकाश, इमरान, टिंकू, अजय, नरेश, टीटू, ममतेश, ललित, गौरी, कुकी, कविता, शिवानी आदि ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed