फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ayushman cards will be made for workers, camps will be held on every block from today

हाथरस : श्रमिकों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड आज से हर ब्लॉक पर लगेंगे शिविर

Fri, 17 Sep 2021 09:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Ayushman cards will be made for workers, camps will be held on every block from today
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना का लाभ श्रमिकों को मिलेगा। श्रम विभाग में पंजीकृत सभी श्रमिकों व उनके परिवार के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। सीएससी जिला प्रबंधक ने बताया है कि प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों व उनके परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्ड बनाए जाने के लिए 12 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों का कार्ड मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत बनाया जाना है। इसमे सभी सीएससी संचालकों को अपनी पंचायतों के लाभार्थियों से संपर्क करके उनके कार्ड बनाने है। कार्ड बनाने के लिए जनपद मुख्यालय एवं ब्लॉक परिसर मुख्यालय पर कैंप का आयोजन किया जाए जाएगा।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर प्रभात सिंह ने बताया कि श्रम विभाग के अधिकारियों को कैंप के आयोजन से संबंधित सूचना दी गई है। कैंप का आयोजन ब्लॉक परिसर में किया जाएगा। श्रम विभाग द्वारा लाभार्थियों की सूची तैयार कराई जा रही है। जो श्रमिक पंजीकृत हैं वे नियत तिथि व स्थान पर पहुंचकर अपना व अपने परिवार का कार्ड अवश्य बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed