फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Awarded to meritorious students, inspired to move forward

हाथरस : मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

Sun, 06 Feb 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Awarded to meritorious students, inspired to move forward
दादाराम विद्यापीठ सेंटर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करते आयोजक और अ - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित दादाराम विद्यापीठ कोचिंग सेंटर पर वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान हुए मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई। कार्यक्रम में हाईस्कूल की अंक सुधार परीक्षा में 95.5 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्र राजकुमार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री रूपेंद्र सिंह बंटी चौधरी ने पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

92.5 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कु. अरीबा, 92.1 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली नीलम, 92.3 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले सचिन सिंह सहित अन्य कई मेधावी छात्र-छात्राओं को विशिष्ट अतिथि सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता केंद्रपाल सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर प्रबंधक सत्यपाल चौधरी ने कहा कि प्रतिभाओं का निर्माण करना और उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना भी एक कार्य है, जिसे वह बखूबी कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता धर्मवीर सिंह ने किया। मौके पर धीरेंद्र सिंह, अमर सिंह चौधरी, यथार्थ चौधरी, दिनेश शर्मा, सुभाष शर्मा, विनय भारद्वाज, नरेंद्र चौहान, टीपी चौहान, भूपेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed