{"_id":"61c36934c5e59068eb124997","slug":"hathras-awadhesh-singh-became-bsp-candidate-from-sikandrau-constituency-sikandhra-rahu-news-ali2812488170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अवधेश सिंह बने सिकंदराराऊ विस क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अवधेश सिंह बने सिकंदराराऊ विस क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी
विज्ञापन
हाथरस : अवधेश कुमार को विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घेषित करते मुनकाद अली। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
काफी इंतजार और कयासों के बाद आखिरकार बहुजन समाज पार्टी ने सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। नगर पालिका के क्रीड़ास्थल पर आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व राज्यसभा सदस्य मुनकाद अली ने विकास खंड हसायन के गांव बनवारीपुर निवासी इत्र कारोबारी अवधेश कुमार सिंह को क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। इसके साथ ही पूरा वातावरण तालियाें की गड़बड़ाहट और नारेबाजी से गूंज उठा।
सम्मेलन के लिए नगर पालिका क्रीड़ास्थल में तैयारियां की गई थीं। नीले रंग के पंडाल के साथ मंच भी नीली आभा से दमक रहा था। हालांकि अवधेश सिंह के सिकंदराराऊ से बसपा प्रत्याशी बनने की चर्चाएं तो उसी दिन से शुरू हो गई थीं, जिस दिन वह बसपा में शामिल हुए थे। बुधवार को सम्मेलन में इसकी विधिवत घोषणा भी कर दी गई। मुनकाद अली ने अपने संबोधन के बाद अवधेश कुमार सिंह को पार्टी का प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी। अवधेश ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए वह पार्टी के आभारी रहेंगे।
उन्होंने क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों में जो जन सेवा की है। सामूहिक कन्या विवाह के अतिरिक्त धार्मिक आयोजन किए हैं, वह उनकी पूंजी है। क्षेत्र विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है। विकास कार्यों का लाभ समाज के गरीब और निचले वर्ग तक नहीं पहुंचा है। वह इस दिशा में पूरी ईमानदारी से प्रयास करेंगे। बसपा सर्वसमाज की पार्टी है। जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी पार्टी का मूलमंत्र है। जनता के लिए उनसे जितना बन पड़ेगा, वह करेंगे। संवाद