{"_id":"6056406c8ebc3ed8321ac1fe","slug":"hathras-avoid-rumors-of-lockdown-be-vigilant-against-black-marketers-hathras-news-ali259135876","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लॉकडाउन की अफवाहों से बचे, कालाबाजारी करने वालों से रहें सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लॉकडाउन की अफवाहों से बचे, कालाबाजारी करने वालों से रहें सतर्क
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कई राज्यों में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है। वहीं शहर से देहात तक लॉकडाउन की अफवाह लोगों के बीच उड़ रही है। इसे लेकर दुकानदार व उद्यमी सतर्क हो गए है। वह खाने पीने की वस्तुओं के अलावा गुटखा, पान मसाला का स्टॉक कर रहे हैं। इस का बोझ ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिले के दुकानदारों में इन दिनों लॉकडाउन की चर्चाओं का बाजार गर्म है। शहर से देहात तक लॉकडाउन की अफवाह के बाद दुकानदार व उद्यमी होली के त्योहार के देखते हुए माल का स्टॉक करने में जुट गए हैं। इस कारण बाजार में दुकानदारों को जरूरत की सामग्री खरीदने के लिए अधिक राशि भी अदा करनी पड़ रही है। लोग यह भी कह रहे है कि होली पर लोग बाहर से आएंगे। इसलिए लॉकडाउन हो सकता है।