{"_id":"61ba3a05c26fcd0385261f71","slug":"hathras-availability-of-7357-metric-tonnes-of-urea-in-the-district-hathras-news-ali280668916","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में 7357 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में 7357 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जनपद में डीएपी खाद एवं उर्वरकों की कालाबाजारी पर लगाम लगाने को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों ने उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण किया और स्टॉक का सत्यापन किया।
जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि जिले में 25932 मीट्रिक टन खाद का वितरण हो चुका है। 29886 मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक की आपूूर्ति हो चुकी है। जनपद में 7357 मीट्रिक टन यूरिया की उपलब्धता है।1322 एमटी इफको यूरिया की एक रैक हाथरस किला रैक प्वाइंट पर लगी है। इस रैक से यूरिया को सहकारी समितियों पर भेजा गया है।
कृभको यूरिया 200 एमटी की आपूर्ति आगरा रैक प्वाइंट से कृभको केंद्र सादाबाद को आ रही है। निजी क्षेत्र में आपीएल यूरिया 380 एमटी की आपूर्ति अलीगढ़ रैक प्वाइंट से हो रही है। जनपद को 4900 एमटी यूरिया का प्लान प्राप्त हो चुका है। इसकी आपूर्ति 22 दिसंबर तक हो जाएगी। जनपद में नवंबर व दिसंबर के यूरिया लक्ष्य से अधिक यूरिया जनपद में उपलब्ध है। संवाद