फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Audio of blood plasma trading went viral, created panic

हाथरस : रक्त प्लाज्मा की खरीद-फरोख्त का ऑडियो वायरल, मची खलबली

Sun, 17 Oct 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Audio of blood plasma trading went viral, created panic
हाथरस : खून बेचने के विरोध में मुरसान में पुतला दहन करते लोग। संवाद - फोटो : MURSAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो से स्थानीय कुछ भाजपा नेताओं में खलबली मच गई है। इस ऑडियो में रक्त प्लाज्मा की खरीद-फरोख्त की बात कही जा रही है और भाजयुमो के कुछ पदाधिकारियों का नाम भी लिया जा रहा है। ऑडियो में बात करने वाला एक व्यक्ति खुद को भाजपा का शहर अध्यक्ष बता रहा है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ने युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष को पदमुक्त कर दिया है और मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो गया है। इसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से ओ पॉजिटिव की प्लाज्मा दिलवाने की मांग कर रहा है। बातचीत में दूसरा उससे इसके एवज में 25 हजार रुपये देने की कहा रहा है और खुद को भाजयुमो का शहर अध्यक्ष भी बता रहा है। रक्त प्लाज्मा मांगने वाला उससे 20 हजार रुपये देने की कह रहा है। दोनों की बातचीत में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री व जिला उपाध्यक्ष नवनीत गौतम का नाम भी आ रहा है। मांग करने वाला यह भी कहा रहा है कि वह इन दोनों से इसके बारे में कहलवा दे तो कुछ रुपये कम हो सकते हैं। इस पर दूसरा व्यक्ति खुद को भाजयुमो का शहर अध्यक्ष बता रहा है और यह भी कहा रहा है कि यदि किसी से कहलवाओगे तो मिलेगा भी नहीं।
विज्ञापन

इस पर 22 हजार रुपये दिलाने बात कह रहा है। वहीं एक अन्य ऑडियो में ओ निगेटिव की मांग की जा रही है। इस पर उससे पांच हजार रुपये ओढपुरा तिराहे पर लेकर पहुंचने की बात कह रहा है। सोशल मीडिया पर यह ऑडियो वायरल होने के बाद यहां के कुछ भाजपा नेताओं में खलबली मच गई। इसकी जानकारी मिलने पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने भाजयुमो के शहर अध्यक्ष शुभम मंडल को पदमुक्त कर दिया है और पार्टी की तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ऑडियो से हमारे ब्लड बैंक का कोई संबंध नहीं : काउंसलर
हाथरस। यहां यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भाजयुमो ने मेंडू गेट पर गोपाल धाम में 20 सितंबर को रक्तदान शिविर लगाया था। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद यह भी चर्चा होने लगी कि कहीं इस शिविर से तो इस मामले का संबंध नहीं है। इस बारे में ब्लैड बैंक के काउंसलर अरुण सूर्या का कहना है कि ऑडियो में ब्लड बैंक के किसी कर्मी की आवाज नहीं है। वैसे भी हमारे ब्लड बैंक से प्लाज्मा नहीं जाता। उस दिन 83 यूनिट ब्लड हमने इस शिविर में संकलित किया था।

वायरल ऑडियो प्रकरण में युवा मोर्चा द्वारा किए गए रक्तदान कार्यक्रम के विरुद्ध प्रचार किया जा रहा था। रक्तदान कार्यक्रम से इसे जोड़ना निराधार है। युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान किए गए सभी प्रमाणपत्र पार्टी कार्यालय पर जमा हैं। संगठन के एक पदाधिकारी के नाम से ऑडियो वायरल की है। उससे स्पष्टीकरण मांगते हुए पदमुक्त कर दिया गया है। एक जांच कमेटी भी गठित की गई है। कार्यक्रम को बदनाम करना साजिश है।
-अनुराग अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष भाजयुमो हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed