{"_id":"5dd194a18ebc3e547e046a37","slug":"hathras-attackers-cut-old-lady-s-nose-injured-many-others-as-well-hathras-news-ali2190424171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: हमलावरों ने वृद्धा की नाक काटी, कई अन्य को भी किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: हमलावरों ने वृद्धा की नाक काटी, कई अन्य को भी किया घायल
विज्ञापन
हमलावरों ने वृद्धा की नाक काटी, कई अन्य को किया घायल
दीवार लगाने को लेकर हुई जमकर मारपीट और पथराव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला सक्कन में दीवार लगाने के विवाद को लेकर जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस मारपीट में एक वृद्धा की कुछ लोगों ने धारदार हथियार से नाक काट दी। उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ भेजा गया है। पुलिस ने घटना को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला सक्कन में दो पक्षों में एक भूखंड पर दीवार लगाने को लेकर काफी समय से तनातनी थी। शनिवार की रात्रि में जब कुछ लोगों ने दीवार तोड़ने का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इस पर इन लोगोें ने मारपीट और पथराव शुरू कर दिया। धारदार हथियारों से भी हमला बोल दिया। इस हमले में भूरी (65 वर्ष) पत्नी काले खां, उसका बेटा आशू सहित कई लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गए।
बताते हैं कि दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों का यहां जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। इस हमले में भूरी की नाक कट गई। उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ भेजा गया है। कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन मनोज शर्मा का कहना है कि दीवार लगाने को लेकर मारपीट हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।