फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ashes worth lakhs of rupees due to fire

हाथरस: आग लगने से लाखों रुपये का सामान हुआ राख

Fri, 17 Apr 2020 10:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Ashes worth lakhs of rupees due to fire
हाथरस: गांव छीतीपुर में आग लगने से जला सामान। - फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव छीतीपुर में शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे एक घर में अचानक आग लग गई। लाखों रुपये की नकदी और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया, जबकि घर के अंदर सो रहे दंपती और बच्चे बाल-बाल बच गए।
रणवीर पुत्र नन्नू सिंह निवासी मोहल्ला अहीरान कस्बा हसायन पिछले काफी समय से गांव छीतीपुर के निकट पंचायत घर के पीछे अपने परिवारीजनो के साथ खेत पर घर बनाकर रह रहे थे। शुक्रवार की सुबह दो बजे के लगभग उनके मकान के ऊपर रखे छप्पर में आग लग गई। गर्माहट महसूस होने पर रणवीर सिंह का पुत्र प्रीतम और पत्नी पूनम की आंख खुल गई।
विज्ञापन

जब उन्होंने छप्पर में लगी आग को देखा तो चीख पुकार शुरू हो गई। आवाज सुनकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। रणवीर सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व उनकी माता जी की तेरहवीं थी। इस कारण उन्होंने एक लाख रुपये की व्यवस्था इधर-उधर से की थी। वह भी आग में जल गए। इसके अलावा कपड़ा, गेंहू, भूसा और चारपाई सहित काफी सामान जलकर राख हो गया। हलका लेखपाल शिवकुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed