{"_id":"620164bd77c80c4b94189061","slug":"hathras-arun-singh-talks-in-camera-with-angry-claimants-sikandhra-rahu-news-ali2847114144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नाराज दावेदारों के साथ अरुण सिंह ने बंद कमरे में की बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नाराज दावेदारों के साथ अरुण सिंह ने बंद कमरे में की बातचीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने टिकट नहीं मिलने से नाराज दावेदारों के साथ बंद कमरे में बातचीत की। हाथरस रोड स्थित रामवती कुंज में लगभग एक घंटे तक चली बातचीत के बाद सभी दावेदार संतुष्ट नजर आए। इनके मानने के बाद पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राना के चेहरे पर खुशी झलक उठी।
बता दें कि सिकंदराराऊ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, उदय पुंढीर, सुरेंद्र सिंह पुंढीर, नरेंद्र सिंह चौहान, बृजेश सिंह चौहान, मुकेश चौहान, देवेंद्र राघव, रेशम पाल सिंह, व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने भाजपा के टिकट की दावेदारी पेश की थी।
इन लोगों ने काफी समय पूर्व से ही क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर दिया था। लेकिन, अंत में पार्टी ने विधायक वीरेंद्र सिंह राना को ही बरकरार रखा। इससे इन दावेदारों में काफी असंतोष था। पार्टी को लगा कि अगर इनको नहीं मनाया गया तो चुनाव में नुकसान हो सकता है। ये बात जब आलाकमान के पास पहुंची तो पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को सिकंदराराऊ भेजा।उन्होंने लगभग एक घंटे की मैराथन बातचीत के बाद सभी को मना लिया। संवाद