फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: AR Cooperative verified stock with pos machine

हाथरस : एआर सहकारिता ने पॉस मशीन से किया स्टॉक का सत्यापन

Mon, 13 Dec 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: AR Cooperative verified stock with pos machine
हाथरस : उर्वरक की कालाबाजारी रोकने के लिए निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में डीएपी खाद एवं उर्वरकों की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर सहकारी समितियों व उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया।
इस क्रम में सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता संतोष कुमार यादव ने साधन सहकारी समिति बौहरे का वास का निरीक्षण कर पॉस मशीन से स्टॉक का सत्यापन किया। समिति पर उपस्थित कृषकों को उर्वरक का वितरण कराया। उन्होंने किसानों से वार्ता भी की। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि जिले में 1096 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक खाद की उपलब्धता है। जिले में 27,115 मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक की आपूूर्ति हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में 21,425 मीट्रिक टन यूरिया की उपलब्धता है। सहकारी क्षेत्र के लिए 1350 एमटी इफ्को की यूरिया की रैक हाथरस किला रैक पाइंट से सहकारी समितियों के लिए आपूर्ति की जा रही है। जिले में माह नवंबर व दिसंबर के लक्ष्य से अधिक यूरिया जिले में उपलब्ध है। किसान खाद की समस्या के निस्तारण करने के लिए कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9759046573, 9412329404 एवं 9410290381 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed