{"_id":"62c9c51c62e3140ccd3fe797","slug":"hathras-apply-online-for-improvement-and-compartment-examination-hathras-news-ali295709897","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वर्ष 2022 की हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया रविवार से शुरू हो जाएगी। विद्यार्थी 25 जुलाई तक विद्यालय के प्रधानाचार्यों के माध्यम से परिषद की वेबसाइट ह्वश्चद्वह्यश्च.द्गस्रह्व.द्बठ्ठ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
हाईस्कूल से संबंधित छात्र-छात्राएं अपने पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये और एक प्रार्थनापत्र के साथ अंकपत्र की छायाप्रति लगाकर देंगे। इंप्रूवमेंट के तहत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए एक विषय में और कंपार्टमेंट के तहत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए दो में से केवल किसी एक विषय में ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में मानविकी, वैज्ञानिक एवं वाणिज्य वर्ग के परीक्षार्थी किसी एक विषय में कृषि भाग-एक एवं दो में निर्धारित विषयों में किसी एक प्रश्नपत्र में एवं व्यावसायिक वर्ग के लिए निर्धारित ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र माने जाएंगे। इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए 306 रुपये शुल्क और प्रार्थनापत्र के साथ अंकपत्र की छायाप्रति लगाकर प्रधानाचार्य को देंगे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) रीतू गोयल ने बताया कि सभी प्रधानाचार्य हाईस्कूल में कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट के पात्र छात्र-छात्राओं को आवेदन के लिए निर्धारित तिथि की सूचना अपने स्तर से भी देते हुए छात्रों से निर्धारित शुल्क एवं आवेदन और अंकपत्र की प्रति प्राप्त करेंगे। साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के समस्त छात्रों के परीक्षा शुल्क अलग-अलग एकमुश्त कोषागार में चालान के माध्यम से जमाकर इसका विवरण और संबंधित परीक्षार्थी का अनुक्रमांक एवं उसके इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले विषय और प्रश्नपत्र को 25 जुलाई तक अपने विद्यालय के यूजर आईडी एवं पासवर्ड के साथ परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करेंगे।
इसके अलावा हाईस्कूल में इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए पात्र परीक्षार्थी, जो इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट विषय के प्रयोगात्मक (आंतरिक मूल्यांकन) भाग में अनुत्तीर्ण हैं और इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पात्र परीक्षार्थी, जो कंपार्टमेंट विषय के प्रयोगात्मक भाग में अनुत्तीर्ण रहे हैं, उन सभी की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी। संवाद