फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Applicants have to make in the heart of the common man, then the ticket will be available

हाथरस : आवेदकों को आमजन के दिल में बनानी होगी, तब मिलेगा टिकट

Fri, 25 Jun 2021 12:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Applicants have to make in the heart of the common man, then the ticket will be available
हाथरस : पसरट्टा बाजार स्थित कार्यालय पर बैठक करते कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह जिले की तीनों विधानसभाओं में जाकर संबंधित ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्क्षुक कांग्रेसियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को हाथरस विधानसभा की बैठक शहर कांग्रेस कार्यालय परसट्टा बाजार पर बैठक हुई। इसमें अमित सिंह ने कहा कि अब बैठने का समय नहीं है। हमें जन समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़नी है। अगर टिकट पाना है तो लोगों के दिल में जगह बनानी पड़ेगी। इसके लिए काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। आम जनमानस बुरी तरह त्रस्त है। उन लोगों की राहत के लिए हमारी नेता प्रियंका गांधी ने दवाइयों की किट भेजी है। यदि और भी कोई समस्या है तो समस्या के समाधान के लिए केवल लोकल कांग्रेस संगठन ही नहीं हाईकमान भी है। प्रियंका गांधी और अजय लल्लू पूरी तरह से तत्पर है। इसलिए हर कार्यकर्ता को चाहे वह किसी भी स्तर पर काम करें, उसे काम करना है।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष को अपनी देखरेख में न्याय पंचायत ग्राम पंचायत एवं नगर अध्यक्षों को अपनी देख रेख में वार्ड कमेटी तत्काल प्रभाव से बनानी है। सक्रिय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करनी है। हर जाति वर्ग का ध्यान रखना है। इस गठन में कांग्रेस के जिला शहर प्रदेश हर स्तर के पदाधिकारियों को मदद करनी है। जो व्यक्ति चुनाव लड़ना चाहते हैं या चुनाव लड़ने की मंशा रखते हैं उनको कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन गठन एवं जनमानस के दिलों तक पहुंचना है। पार्टी अपने स्तर से सर्वे भी करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य व संचालन शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने किया। इसमें जगत रावत, मोहन सिंह, राधेश्याम अग्निहोत्री, बीना गुप्ता, अनुज संत, संजीव वार्ष्णेय, रतन सिंह दिवाकर, सत्यम वशिष्ठ, उदल सिंह, टेकचंद, सत्यप्रकाश रंगीला, राम ब्रिज, काजल चौधरी, पूरन चंद देशमुख, मोहम्मद साबिर अली, चंद्रशेखर छोकर, संदीप कश्यप, नरेंद्र सिंह वर्मा, कपिल नरूला, विपिन अग्निहोत्री आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed