फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Anshika tops the district without tuition

हाथरस : बिना ट्यूशन के अंशिका ने किया जिले में टॉप

Sat, 23 Jul 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Anshika tops the district without tuition
सीबीएसई में 12वीं प्रथम आई छात्रा अंशिका जैन को मिठाई खिलाती उसकी दादी। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी प्रदीप जैन की पुत्री अंशिका जैन ने सीबीएसई 12 वीं के परीक्षा में वाणिज्य वर्ग में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। उनकी कामयाबी से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इधर, दादी और माता-पिता ने बेटी को मिठाई खिलाकर उसे सफलता की बधाई दी।

अंशिका का कहना है कि उन्होंने बिना कोई ट्यूशन लिए यह सफलता पाई है। उन्होंने नर्सरी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई बीएस पब्लिक स्कूल सादाबाद से ही की है। वह अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के साथ अध्यापकों को देती हैं। भविष्य में वह सीए बनना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने हर रोज एक लक्ष्य निर्धारित किया और उसके लिए कॉलेज से अलग घर पर छह से आठ घंटे तक स्वयं पढ़ाई की। उनके पिता व्यवसायी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed