फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Another rake of urea came to the fort station

हाथरस : किला स्टेशन पर्र आई यूरिया की एक और रैक

Wed, 15 Dec 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Another rake of urea came to the fort station
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उर्वरकों की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के मकसद से अधिकारियों ने कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया और स्टॉक का सत्यापन किया। यूरिया की एक और रैक किला स्टेशन पर आ गई। इसे सहकारी समितियों पर भेजा जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अब तक 26,861 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक की आपूूर्ति हो चुकी है और 25,822 मीट्रिक टन खाद का वितरण हो चुका है। जिले में 1039 मीट्रिक टन खाद की उपलब्धता है। 28,044 मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक की आपूूर्ति हो चुकी है और अभी तक 21482 मीट्रिक टन खाद का वितरण हो चुका है। जिले में 6,616 मीट्रिक टन यूरिया की उपलब्धता है। सहकारी क्षेत्र के लिए 1350 एमटी इफ्को यूरिया की रैक हाथरस किला रैक प्वाइंट पर 12 दिसंबर को लग गई थी, जिससे सहकारी समितियों के लिए खाद की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

1322 एमटी इफ्को यूरिया की एक और रैक हाथरस किला रैक प्वाइंट पर मंगलवार को लग गई है। इसे सहकारी समितियों पर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले को 9200 एमटी यूरिया का प्लान प्राप्त हो चुका है। इसकी आपूर्ति जिले में 15 दिसंबर तक हो जाएगी। जिले में माह नवंबर और दिसंबर के लक्ष्य से अधिक यूरिया उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed