फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Another accused arrested in Bhupendra murder case

हाथरस : भूपेंद्र हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Jun 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Another accused arrested in Bhupendra murder case
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

भूपेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर कृष्ण कुमार उर्फ कान्हा को दबोच लिया। जामा तलाशी में पुलिस को उसके पास से 12 बोर का तमंचा एवं दो कारतूस मिला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेजा दिया। अब तक इस मामले में पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी एक और आरोपी की तलाश है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आठ जून की रात गांव लढौता में पारिवारिक रंजिश में भूपेंद्र उर्फ भोला (40) की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या की तहरीर उनकी पत्नी बबली उर्फ रेंनू ने थाने में दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया था। इसमें श्यामवीर सिंह, कान्हा उर्फ कृष्ण कुमार, हरीश कुमार व जितेंद्र पर रास्ते में रोक कर भूपेंद्र को गोली मारने का आरोप था। पुलिस को चारों आरोपियों की तलाश थी। जिसमें दो आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

एक अन्य आरोपी कान्हा को प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव एवं एसआई धर्मेंद्र सिंह ने अलीगढ़ से मडराक रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क पर एक खेत में नीम के पेड़ के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि मुकदमे में अब तक श्यामवीर, जितेंद्र एवं कृष्ण कुमार उर्फ कान्हा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एक और आरोपी हरीश कुमार की तलाश जारी है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed