फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Anger, firing due to indecent comment on Facebook

हाथरस : फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी से भड़का गुस्सा, फायरिंग

Mon, 14 Jun 2021 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Anger, firing due to indecent comment on Facebook
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

फेसबुक पर की गई अभद्र टिप्पणी से हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला केशो में लोगों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के घर पर जाकर फायरिंग भी की है। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ है। सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में तनाव के चलते पुलिस फोस तैनात है।
आरोप है कि कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला केशो में अनुसूचित जाति के एक युवक ने फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी कर दी। जिसमें सवर्ण समाज के लोगों ने थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया। लेकिन आरोप है कि रविवार की रात को सवर्ण समाज के कुछ लोग आरोपी युवक के घर पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच एक युवक ने गोली चला दी। इस मामले की सूचना जैसे ही हुई पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं गांव में तनाव का माहौल होने के कारण पुलिस फोर्स तैनात की गई है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में स्थिति सामान्य है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed