{"_id":"626839f91e60021f5f2f0de3","slug":"hathras-ambedkar-procession-came-out-with-pomp-welcomed-hathras-news-ali290193743","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : धूमधाम से निकली आंबेडकर शोभायात्रा, हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : धूमधाम से निकली आंबेडकर शोभायात्रा, हुआ स्वागत
विज्ञापन
भीमराव आंबेडकर शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर के सीयल खेड़ा स्थित संत आश्रम से मंगलवार को डॉ. बीआर आंबेडकर की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का उद्घाटन भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने किया। इस मौके पर आयोजकों ने भीम आर्मी चीफ का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल थीं।
शहर में जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में डॉ. आंबेडकर के अनुयायी व अन्य लोग शामिल थे। शहर के सीयल खेड़ा से शोभायात्रा शुरू होकर चामड़ गेट, सादाबाद गेट, नयागंज, मोती बाजार, आगरा रोड, घास मंडी पहुंची। देर रात तक शहर में शोभायात्रा की धूम रही।
शोभायात्रा में बाबा साहब के जीवन से संबधित झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में कई डीजे गाड़ियां भी शामिल रहीं। इन सभी पर दलित चेतना से ओतप्रोत संदेश व संगीत प्रसारित हो रहा था। शोभायात्रा का शहर में कई स्थान-स्थान पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
शोभायात्रा में समिति के अध्यक्ष तिलक सिंह निगम, लल्लन बाबू एडवोकेट, प्रकाशचंद्र, योगेश कुमार ओके, बृजमोहन राही, नेत्रपाल सिंह,, योगेश केसरी, पंकज प्रेमाकर, राजकुमार भास्कर, अंकित राना, मूलचंद्र निम, अनिल कुमार तनेजा, मनोज कुमार, सौनू गौतम, दिनेश, जयप्रकाश, बंटी भैया, रामकुमार आदि काफी संख्या में लोग मौजूद थे।