फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Alleged murder of married woman for dowry, case registered

हाथरस : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

Wed, 06 Jul 2022 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Alleged murder of married woman for dowry, case registered
हाथरस : सासनी की संजय नगर कॉलोनी में मृत विवाहिता भानुप्रिया का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सासनी के गांव बिजाहरी माजरा संजय कॉलोनी निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में मृतका के पति विशाल शर्मा, सास पूनम, देवर विवेक, ननद निक्की शर्मा व ननदोई आशीष को आरोपी बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि सासनी की संजय कॉलोनी निवासी भानुप्रिया (23) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। वहीं उसके मायके पक्ष के लोग भी आ गए थे। इन लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। फिरोजाबाद के देवरोड़ा पचोखरा टूंडला के बर्जभन निवासी मृतका के पिता संजीव कुमार ने कहा कि उन्होंने अपने पुत्री भानु प्रिया का विवाह 15 मार्च 2021 को विशाल शर्मा से किया था।
विज्ञापन

इसमें दान दहेज भी दिया था लेकिन ससुराल वाले और दहेज की और मांग कर रहे थे। इसके लिए बेटी का शारीरिक और मानसिक शोषण करना शुरू कर दिया। छह माह पहले भी इन लोगों ने बेटी को विषाक्त पदार्थ खिला दिया था। 27 जून को करंट लगाने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया है कि कि विशाल के किसी और लड़की से संबंध हैं। उन्होंने नामजदों पर अपनी बेटी की दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या करने आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed