फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Alleged dowry murder, case filed against six including husband

हाथरस : दहेज हत्या का आरोप, पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 25 Sep 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Alleged dowry murder, case filed against six including husband
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव के तिपरस में हुई एक विवाहिता मौत के मामले में ससुराल पत्र में दहेज हत्या किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। मायके वाले गांव पहुंचे तो ससुराल के सभी लोग फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
जनपद अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र के गांव नायल के पीतांबर सिंह पुत्र पदम सिंह ने अपनी बेटी उर्मिला की शादी नौ दिसंबर 2020 को हाथरस के गांव तिपरस में अमर सिंह के पुत्र महेश के साथ की थी। शादी में करीब पांच लाख रुपये का खर्चा हुआ था, लेकिन शादी के बाद से ही उर्मिला का पति महेश सास लक्ष्मी देवी, ससुर अमर सिंह सहित अन्य ससुरालीजन शादी में दिए गए दान-दहेज से संतुष्ट नहीं थे। यह सभी अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे थे।
विज्ञापन

उर्मिला ने यह बात अपने मायके में बताई थी। तब पीतांबर ने अपनी पत्नी कमलेश, भाई राम प्रसाद और बहनोई के साथ आकर इन लोगों को काफी समझाया, लेकिन यह लोग नहीं माने। पीतांबर का आरोप है कि इन लोगों ने उनके साथ अभद्रता कर अपमानित किया और उनकी बेटी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। 23 सितंबर 2021 को सुबह इन लोगों ने उसे जहर खिलाकर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी ने उन्हें सूचना दी। इसके बाद वह खुद व कुछ रिश्तेदार उसकी ससुराल आए तो घर के सभी लोग भाग गए। उनकी बेटी का शव घर के बाहर रखा हुआ था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा। एसएचओ मुनीशचंद्र ने बताया कि पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed