फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Alleged attempt to issue work order of tenders in old date

हाथरस : टेंडरों का वर्क आर्डर पुरानी तिथि में जारी करने के प्रयास का आरोप

Tue, 11 Jan 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Alleged attempt to issue work order of tenders in old date
जांच करने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिला पंचायत के कई सदस्यों ने सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय का एकाएक निरीक्षण किया। इन सदस्यों का आरोप है कि वहां अपर मुख्य अधिकारी की गैरमौजूदगी में आचार संहिता लगने से पूर्व की तिथि वहां अब निकाले गए टेंडर का वर्कआर्डर जारी करने का प्रयास किया जा रहा था। सदस्यों ने इस मामले की शिकायत डीएम से भी की।
सोमवार को जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू, ईशान चौधरी, सूआ पहलवान जिला पंचायत कार्यालय ने वहां पहुंचकर रजिस्टर चेक किए। इन सदस्यों का आरोप है कि वहां अपर मुख्य अधिकारी तो मौजूद नहीं थे लेकिन जिला पंचायत ने हाल में ही जो टेंडर निकाले हैं। उनके वर्कआर्डर जारी करने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन

इसे लेकर वहां काम हो रहा था। सदस्यों का कहना है कि उन्होंने जब डिस्पैच रजिस्टर देखा तो पाया कि वह भी आज की डेट तक अपडेट नहीं है। सदस्यों ने इस रजिस्टर को सीन किया और वहां लिपिकों से कहा कि वह कोई भी गलत कार्य न करें। सदस्यों का कहना है कि उन्हें लिपिकों ने भरोसा दिलाया है कि अभी तक किसी कार्य का आदेश जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जो भी कार्य आदेश निर्माण कार्य से संबंधित होंगे उनको आचार संहिता के बाद ही जारी किया जाएगा। इधर, इस मामले में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार त्रिपाठी का कहना है कि जिला पंचायत कार्यालय में कोई गलत कार्य नहीं हो रहा था।

सारे आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यों को बिना नियम का पालन किए रजिस्टर देखने का भी कोई अधिकार नहीं है। उन्हें यह जानकारी मिली है कि कुछ सदस्यों ने एक रजिस्ट्रर पर कुछ लिखा है। इस बारे में वह पता करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed