{"_id":"61dc825f52219750e165f2bd","slug":"hathras-alleged-attempt-to-issue-work-order-of-tenders-in-old-date-hathras-news-ali282802583","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : टेंडरों का वर्क आर्डर पुरानी तिथि में जारी करने के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : टेंडरों का वर्क आर्डर पुरानी तिथि में जारी करने के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
जांच करने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिला पंचायत के कई सदस्यों ने सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय का एकाएक निरीक्षण किया। इन सदस्यों का आरोप है कि वहां अपर मुख्य अधिकारी की गैरमौजूदगी में आचार संहिता लगने से पूर्व की तिथि वहां अब निकाले गए टेंडर का वर्कआर्डर जारी करने का प्रयास किया जा रहा था। सदस्यों ने इस मामले की शिकायत डीएम से भी की।
सोमवार को जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू, ईशान चौधरी, सूआ पहलवान जिला पंचायत कार्यालय ने वहां पहुंचकर रजिस्टर चेक किए। इन सदस्यों का आरोप है कि वहां अपर मुख्य अधिकारी तो मौजूद नहीं थे लेकिन जिला पंचायत ने हाल में ही जो टेंडर निकाले हैं। उनके वर्कआर्डर जारी करने की कोशिश की जा रही थी।
इसे लेकर वहां काम हो रहा था। सदस्यों का कहना है कि उन्होंने जब डिस्पैच रजिस्टर देखा तो पाया कि वह भी आज की डेट तक अपडेट नहीं है। सदस्यों ने इस रजिस्टर को सीन किया और वहां लिपिकों से कहा कि वह कोई भी गलत कार्य न करें। सदस्यों का कहना है कि उन्हें लिपिकों ने भरोसा दिलाया है कि अभी तक किसी कार्य का आदेश जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
अब जो भी कार्य आदेश निर्माण कार्य से संबंधित होंगे उनको आचार संहिता के बाद ही जारी किया जाएगा। इधर, इस मामले में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार त्रिपाठी का कहना है कि जिला पंचायत कार्यालय में कोई गलत कार्य नहीं हो रहा था।
सारे आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यों को बिना नियम का पालन किए रजिस्टर देखने का भी कोई अधिकार नहीं है। उन्हें यह जानकारी मिली है कि कुछ सदस्यों ने एक रजिस्ट्रर पर कुछ लिखा है। इस बारे में वह पता करा रहे हैं।