फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: All the Congressmen should get engaged in the service of the people

हाथरस : लोगों की सेवा में जुट जाएं सभी कांग्रेसी

Sat, 15 May 2021 11:10 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hathras: All the Congressmen should get engaged in the service of the people
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू लगातार जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाथरस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के साथ शनिवार को जूम एप पर मीटिंग की। इनमें उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी कांग्रेस जनों का कोरोना काल में हालचाल जाना। आम जनमानस के साथ जो समस्या आ रही है उसके बारे में भी जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया और लोगों की मदद करने को कहा।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज मध्यम वर्गीय गरीब व्यापारी बहुत परेशान है। सरकार ने जिस प्रकार आधा अधूरा लॉकडाउन किया है उससे विशेष रूप से मध्यम वर्गीय व्यापारी का जीना दूभर है। रोजगार ना होने से गरीब मजदूर परेशान है। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को निर्देशित किया कि वह स्वयं और सभी साथी लोगों की सेवा में जुट जाएं। हर जरूरतमंद व्यक्ति के साथ खड़े हो। साथ ही जिला पंचायत सदस्य के जो उम्मीदवार रहे थे वह भी अपने अपने क्षेत्र की सेवा में समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed