फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: All MOIC stopped salary due to poor progress in Golden Card, DM upset

हाथरस: गोल्डन कार्ड में खराब प्रगति पर समस्त एमओआईसी का रोका वेतन, डीएम खफा

Tue, 28 Jan 2020 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: All MOIC stopped salary due to poor progress in Golden Card, DM upset
गोल्डन कार्ड में खराब प्रगति पर समस्त एमओआईसी का रोका वेतन, डीएम खफा
विज्ञापन

एक सप्ताह में 1-1 हजार गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश, सीएमओ को किया सचेत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने में स्थिति खराब होने पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के एमओआईसी का जनवरी माह का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। वहीं सीएमओ को भी गोल्डन कार्ड की प्रगति में सुधार लाने के लिए सचेत किया है।
शासन के निर्देशानुसार जिले में 70 हजार परिवारों यानि करीब 3.5 लाख लोगों के आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष गोल्डन कार्ड बनने की स्थिति बेहद खराब है। जिले में अब तक करीब 62 हजार गोल्डन कार्ड ही बन सके हैं। लक्ष्य के सापेक्ष बेहद खराब प्रगति पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

डीएम ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के एमओआईसी का जनवरी माह को वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। उन्होंने सीएमओ को भी गोल्डन कार्ड की प्रगति को लेकर सचेत रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगले एक सप्ताह में सभी एमओआईसी अपने अपने क्षेत्रों में एक-एक हजार कार्ड बनवाएंगे, अन्यथा वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना में लापरवाही पर कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed