{"_id":"6255cd0a3053764cc146ef79","slug":"hathras-akrurji-maharaj-s-procession-taken-out-with-pomp-sasni-news-ali2891564103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : धूमधाम से निकाली गई अक्रूरजी महाराज की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : धूमधाम से निकाली गई अक्रूरजी महाराज की शोभायात्रा
विज्ञापन
हाथरस : अक्रूरजी महाराज की शोभायात्रा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन समाज के लोग। संवाद
- फोटो : SASNI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
वार्ष्णेय कुल प्रवर्तक श्री अक्रूर जी महाराज की 18वीं शोभायात्रा मंगलवार को कस्बा में बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। इससे पूर्व मंगलवार की सुबह बारहसैनी धर्मशाला में आचार्यों द्वारा विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ हवन कराया गया।
इसके बाद पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का उद्घाटन सुशील कुमार वार्ष्णेय एवं योगेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। दीप प्रज्ज्वलन नन्नूमल वार्ष्णेय और प्रवीण वार्ष्णेय ने रथ पूजन कर किया। अक्रूर जी महाराज की आरती शैलेशचंद्र वार्ष्णेय व निर्देशचंद्र वार्ष्णेय ने की। गणेश पूजन गौरव वार्ष्णेय और खाटू श्याम का पूजन संजय वार्ष्णेय ने किया। काली पूजन अभिनव वार्ष्णेय ने किया। इसके बाद आकर्षक झांकियों एवं बैंडबाजों के साथ अक्रूर जी महाराज की शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई।
शोभायात्रा के साथ मां काली की तलवार बाजी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। कस्बा के अयोध्या चौक, गांधी चौक, कन्या इंटर कॉलेज मार्ग, कमला बाजार, पथवारी रोड, मोहल्ला चामड़ वाला से होती हुई शोभायात्रा पारस कॉलोनी पहुंचकर समाप्त हुई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और मां काली व अक्रूर जी महाराज की आरती उतारकर स्वागत किया गया। प्रसाद वितरित किया गया। शांति व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी मनोज शर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव पुलिस बल के साथ मुश्तैद रहे। मेला समापन के बाद देर रात रसिया दंगल का आयोजन किया गया। भोर तक लोग रसियों का लुत्फ उठाते रहे। संवाद