{"_id":"62a38bc8a2b6fd1ee06c5414","slug":"hathras-aim-to-hoist-2-40-lakh-tricolor-in-the-district-hathras-news-ali2935906151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में 2.40 लाख तिरंगे फहराने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में 2.40 लाख तिरंगे फहराने का लक्ष्य
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते सीडीओ। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक हुई। सीडीओ ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिले में 2.40 लाख तिरंगे फहराने का लक्ष्य तय किया गया है।
सीडीओ ने कहा कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिले में आगामी 11 से 17 अगस्त के मध्य ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम मनाया जाएगा। इसके तहत जिलेवासियों को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रत्येक सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों, व्यावसायिक समूहों को उनकी सहभागिता व तिरंगा झंडा बनवाने के लिए जिला से ग्रामीण स्तर तक अधिशासी अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, एनआरएलएम एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय सभ्रांत व्यक्तियों को राष्ट्र प्रेम की भावना से प्रेरित करते हुए झंडा बनाने और झंडे की सिलाई किए जाने की कार्यवाही की जानी है।
इस कार्यक्रम की सफलता के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी। समस्त सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं आदि को ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के लिए लक्ष्य का निर्धारण, विकास खंड स्तरीय समितियों का गठन आदि गतिविधियों पर समयबद्ध औश्र निर्धारित समय सारिणी के अनुसार करना है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने के उद्देश्य से 11 से 17 अगस्त के मध्य आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम मनाया जाएगा। संवाद