फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Agra returned after hearing the name of Quarantine Center

हाथरस: क्वांरटीन सेंटर में ठहरने का नाम सुन वापस लौटे आगरा

Fri, 17 Apr 2020 10:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Agra returned after hearing the name of Quarantine Center
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की सीमा सील होने केेेेेेेे बाद भी जिले में अन्य प्रदेशों व जिलों से आवाजाही कम नहीं हो रही है। शुक्रवार की तड़केेे सुबह गांव कलवारी में चार लोग आगरा से पहुंच गए। ग्राम प्रधान ने इन लोगों को गांव में घुसने से रोका और क्वारंटीन सेंटर में ले जाने की बात कही। क्वारंटीन सेंटर में रुकने की बात सुनकर ये सभी लोग तत्काल आगरा के लिए लौट गए। इसकी सूचना ग्राम प्रधान ने पंचायतराज विभाग को दी।
लॉकडाउन के बावजूद लोग विभिन्न माध्यमों से अन्य प्रदेश और जिलों से यहां आ रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से सभी ग्राम प्रधानों को गांव में आने वाले लोगों की सूचना दिए जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस कारण जिले में आते ही लोगों की जानकारी मिलने में आसानी हो रही है। शुक्रवार की सुबह आगरा से प्राइवेट वाहन से चार लोग हाथरस ब्लॉक के गांव कलवारी पहुंच गए।
विज्ञापन

इनकी सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को दी तो ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर सभी को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया। ग्राम प्रधान ने कहा कि सभी अपना स्वास्थ्य चेकअप बागला अस्पताल में कराएं और अपने घर जाने की जगह क्वारंटीन सेंटर में पहुंचे। इस बात को सुनकर ये चारों लोग आगरा लौट गए। जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी सिंह ने बताया कि चार लोग गांव कलवारी में पहुंचे थे। ग्राम प्रधान ने समझाया कि क्वारंटीन सेंटर में रहिए, लेकिन चारों ने गांव में पहुंचने के बाद घर में न घुस पाने की दशा में आगरा वापस जाना उचित समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed