फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Agents should keep information about the person who came with the farmer

हाथरस : किसान के साथ आए व्यक्ति की जानकारी रखें आढ़तिया

Sat, 12 Mar 2022 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Agents should keep information about the person who came with the farmer
हाथरस : माइक पर उद्घोषणा करते मंडी सचिव। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंडी समिति में हर रोज सैकड़ों की संख्या में किसान आते हैं। किसानों के साथ आने वाले व्यक्ति की आढ़तिया पहले जानकारी करेंगे। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो इसकी सूचना सुरक्षा कर्मियों व संबधित पुलिस चौकी को दी जाएगी। मंडी प्रशासन अब अलग-अलग सेक्टरों में लगे माइक पर उद्घोषणा के जरिये आढ़तियों को जागरुक कर रहा है। सोमवार की रात को मंडी सचिव ने मंडी परिसर में निरीक्षण किया। रात में मंडी में रुकने वाले व काम करने वाले श्रमिकों का ब्योरा भी एकत्रित किया है। इसके अलावा किसी अन्य व्यक्ति को मंडी में रुकने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों मंडी समिति में चोरों ने तीन दुकानों के ताले चटकाकर हजारों रुपये की नकदी पार कर दी। आढ़तियों ने मंडी की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया था। सोमवार को उपनिदेशक (डीडी) ने मंडी में कई घंटे तक मुआयना किया। अधीनस्थों को सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए। डीडी की बात को ध्यान में रखते हुए मंडी सचिव यशपाल सिंह ने खुद माइक संभाल लिया। मंडी सचिव परिसर के अलग-अलग सेक्टरों में लगे माइक से यह उद्घोषणा की जा रही थी कि किसानों के साथ आने वाले व्यक्ति की आढ़तिया जानकारी करें।
विज्ञापन

यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति परिसर में घूमता हुआ नजर आता है तो इसकी जानकारी चेक पोस्ट पर सुरक्षा कर्मियों व चौकी को दें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि आढ़तियों व किसानों को जागरुक करने के लिए माइक के जरिए एनाउंस किया जा रहा है। संदिग्ध लोगों पर आढ़तियों व सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से पैनी नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed