{"_id":"5f99b12d8ebc3e9b8409f2cf","slug":"hathras-age-of-minor-accused-is-getting-complicated-hathras-news-ali2474443174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: उलझा रही है नाबालिग आरोपी की आयु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: उलझा रही है नाबालिग आरोपी की आयु
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नाबालिग आरोपी की उम्र प्राइमरी स्कूल के दाखिले में भी अलग-अलग बताई जा रही है। हाईस्कूल की अंकतालिका में इस आरोपी की उम्र 18 वर्ष से कम है, लेकिन सूत्रों की मानें तो गांव के प्राइमरी स्कूल के प्रवेश रजिस्टर में इसकी आयु अलग-अलग दर्ज है।
यह कक्षा पांच तक का स्कूल है और वर्ष 2003 में ही इसका लोकार्पण हुआ है। हालांकि इसे लेकर अधिकारी कुछ नहीं बता रहे। सूत्रों का कहना है कि पहली बार जब इस आरोपी ने प्राइमरी स्कूल में प्रवेश लिया, तब उसकी जो जन्मतिथि लिखवाई गई, उस हिसाब से वह 20 वर्ष से अधिक की अवस्था का है।
इसके बाद वह काफी समय तक स्कूल नहीं आया। इस वजह से उसका नाम कट गया। इसके बाद फिर से दाखिले के समय उसकी जो जन्मतिथि लिखाई गई, वह अलग है। इसके हिसाब से उसकी आयु 18 वर्ष से कम है।