फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After the renovation till date, the common people have not opened the toilet

हाथरस : जीर्णोद्धार के बाद आज तक आम लोगों के नहीं खुला शौचालय

Sun, 28 Nov 2021 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras: After the renovation till date, the common people have not opened the toilet
हाथरस : गांव महौ में बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय। संवाद - फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के जलेसर मार्ग स्थिति गांव महौ में स्वच्छता अभियान के तहत वर्ष 2013-14 में बनाए गए सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय का जीर्णोद्धार होने के बाद भी आज तक ग्राम पंचायत के किसी भी जनप्रतिनिधि व ग्राम पंचायत अधिकारी ने इसे आम लोगों के उपयोग के लिए खुलवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है, जबकि केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण जनमानस को खुले में शौच करने जाने से रोकने के लिए करवाया गया था। पूर्व प्रधानों के कार्यकाल से लेकर अब तक शौचालय के मुख्य द्वार पर पड़ा ताला खुला ही नहीं है।
सामुदायिक शौचालय पर लगा हैंडपंप भी पूरी तरह से ठप पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस दिन से शौचालय बना है, उस दिन से यहां शौचालय सिर्फ सफाई के लिए ही कभी कभार ही सफाई कर्मचारी द्वारा ही खोला जाता है।
विज्ञापन

सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय पर ताला लगा होने से साफ प्रतीत हो रहा है कि ग्राम पंचायत हिम्मतपुर में बिजलीघर मार्ग पर लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया शौचालय जनमानस के लिए उपयोगी साबित होने की बजाय शोपीस बनकर रह गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आज तक इस शौचालय का ताला खुलवाया ही नहीं गया है। गांव में रहने वाले लोग शौच आदि के लिए जंगल में जाने को मजबूर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed